दुर्ग

सिंगलयूज प्लास्टिक पर चालान
10-Jan-2026 8:21 PM
सिंगलयूज प्लास्टिक पर चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 10 जनवरी। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से व्यापारियों एवं नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रतिष्ठान एवं फल ठेला वाले प्लास्टिक में सामग्री डालकर विक्रय कर रहे है। प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है और नष्ट नहीं होता है, फिर भी इसका उपयोग लगातार किया जा रहा है।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जोन-1 नेहरू नगर के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए समझाइस दिया जा रहा है। शुक्रवार को वार्ड क्रं. 17 नेहरू भवन एवं वार्ड क्रं. 10 लक्ष्मी नगर के पास प्रतिष्ठानों एवं फल ठेला में पहुंचकर जांच किया गया। इनके पास से प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक पाये जाने पर कार्यवाही की गई एवं प्लास्टिक को जब्त किया गया।

इन दुकानों पर किया गया कार्यवाही खंडेलवाल किराना दुकान 1000, संकल्प ट्रेडर्स 200, साहू दोना पत्तल दुकान 100, जीतू जसवाल फल ठेला 100, अनीता सोनकर फल ठेला 100, राधे श्याम फल ठेला 50, सारधा फल ठेला 50 इस प्रकर कुल 1600 रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है। यह भी समझाया गया है कि दुबारा जांच के दौरान प्लास्टिक पाया जाता है, तो अनुज्ञप्ति लाईसेंस निरस्त किया जाएगा।


अन्य पोस्ट