दुर्ग

आरक्षक की बाइक पार
05-Jan-2026 3:56 PM
आरक्षक की बाइक पार

भिलाई नगर, 5 जनवरी। भिलाई में रहकर रायपुर में ड्यूटी करने वाले आरक्षक की बाइक चोरी हो गई है।
उसने पुलिस को बताया कि हर रोज पावर हाउस ओव्हरब्रिज के नीचे बाइक खड़ी कर वह ट्रेन से रायपुर जाता-आता था। शनिवार की शाम लौटने पर उसकी बाइक ब्रिज के नीचे से गायब थी। छावनी पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि कमलेश कुमार निवासी राम नगर मुक्तिधाम वार्ड-26 भिलाई छत्तीसगढ सशस्त्र बल में ट्रेड आरक्षक हैं। वर्तमान में उनकी पदस्थापना रायपुर में है, डयूटी के संबंध में प्रतिदिन पावर हाउस स्टेशन से रायपुर आना-जाना करते हैं।
 


अन्य पोस्ट