दुर्ग

देर रात रास्ते से बर्थडे केक और टेबल हटाने को लेकर मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज
05-Jan-2026 3:51 PM
देर रात रास्ते से बर्थडे केक और टेबल हटाने को लेकर मारपीट, 3 पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 जनवरी। देर रात बर्थडे मनाने टेबल पर सजे केक हटाने को लेकर दो गुटों में जमकर  मारपीट हुई। दोनों पक्ष छावनी थाना पहुंचा और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

छावनी पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात 11 बजे के बाद की है। महात्मा गांधी नगर केम्प-2 निवासी अनिल गुप्ता स्कूटी से अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही सुनील कुमार गुप्ता के घर के पास पहुंचा, वहां पर घर के सामने टेबल लगा सुनील केक काट रहा था।

 

अनिल ने उसे रास्ता से हटने के लिए कहा तो उसने दूसरे रास्ता से चले जाओ कहा। इसी बात को लेकर विवाद उपजा और दोनों मारपीट करने लगे। सुनील गुप्ता की ओर से सौरभ गुप्ता भी इस मारपीट में शामिल हुआ।

 इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 3(5) व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट