दुर्ग

सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे आरोपियों पर कार्रवाई
31-Dec-2025 9:48 PM
सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे आरोपियों पर कार्रवाई

दुर्ग, 31 दिसंबर।  सार्वजनिक जगह पर बैठकर शराब पी रहे आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और जमानत मुचलका पर रिहा किया है। पुलिस ने बताया कि थाना उतई मे पुलिस को सूचना मिली कि पुरईया तालाब पार में कुछ लोग बैठकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए आरोपी अमन नारंग पिता बाबूलाल नारंग (25 वर्ष) निवासी खोपली उतई एवं कैलाश नारंग (29 वर्ष) निवासी खोपली को पकड़ा। दोनों का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया था। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नयापारा भट्टी रोड के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पी रहे आरोपी संतोष यादव पिता विशेश्वर यादव (49 वर्ष) निवासी गया नगर वार्ड नंबर 5 तथा दुर्गेश यादव निवासी गया नगर को पकड़ा। आबकारी एक्ट का अपराध पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।


अन्य पोस्ट