दुर्ग

पीएमवाय के 21 हितग्राहियों को मिला आवास
30-Dec-2025 9:54 PM
पीएमवाय के 21 हितग्राहियों को मिला आवास

भिलाई नगर, 30 दिसंबर। केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के तहत जरूरतमंदों को आवास आबंटित किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई सभागार कक्ष में 29 दिसंबर को खुली लाटरी के माध्यम से आवास आबंटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाटरी कार्यक्रम में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह उपस्थित रहे।
 निगम क्षेत्र के निवासरत नागरिकों से नियमानुसार दस्तावेज के साथ आवेदन जमा कराया गया था। सक्षम स्वीकृति पश्चात हितग्राहियों से आवास का कुल 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा कराया गया है। सोमवार कुल 21 हितग्राहियों को खुली लाटरी के माध्यम से आवास आबंटित किया गया। लाटरी के दौरान सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, आवास प्रभारी विदयाधर देवांगन, सीएलटीसी किरण चतुर्वेदी, उत्पल शर्मा, आदित्य सिंह, युक्ति देवांगन, जी मोहन राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट