दुर्ग
दुर्ग, 30 दिसंबर। दुकान के अंदर तिजोरी के लॉकर का ताला एक खंड से सवा लाख रुपए से ज्यादा के कैश की चोरी कर ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी से प्रार्थी को दुकान बंद करके जाने तक की रिकार्डिंग मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। मामले में कृष्णा टाकिज रोड निवासी उमाकांत ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी मैत्री नगर प्लाट 01 फेस 6 में साई ट्रेडर्स के नाम से पाइप सेनेटरी की दुकान है, जहां हरिश्चन्द्र यादव, ललित, श्रवण साहू, दुष्यन्त और अखिल नाम के युवक काम करते है। रविवार को शाम करीब 5 बजे दुकान बंद करके कैश काउंटर लॉक करके एवं शटर में ताला लगाकर सभी अपने-अपने घर चले गए।
रात करीब 2.20 बजे गली का चौकीदार बहादुर (जगदीश शर्मा) उसके घर पहुंचकर दुकान के शटर का ताला टूटा होने की जानकारी दी।
इस पर दुकान पहुंचकर डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दुकान के अंदर जाकर रेखा तो गल्ले के लॉकर का ताला टूटा मिला। उसमें रखे 500 के 4 बंडल करीबन 2 लाख रुपए गायब मिले। दूसरे खंड के लॉकर से करीब 25 हजार रुपए कुल 2 लाख 25 हजार रुपए की रकम गायब मिली। सीसीटीवी चैक करने पर उसके दुकान से बाहर तक की रिकार्डिंग मिली। उस समय कर्मचारी निखिल बटन बंद करते दिखाई दिया।