दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। पांच माह पूर्व मोबाइल दुकान का शटर तोडक़र मोबाइल एवं नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। दोनों चोर दुर्ग पुलिस की त्रिनयन ऐप की मदद से पकड़ में आए। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 6 नग मोबाइल, 2 ईयर बर्ड बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रॉकी राज मिश्रा (20 वर्ष) निवासी इन्दिरा नगर हथखोज ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह शंकराचार्य कॉलेज में बीटेक सेकण्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में प्रार्थी के पिता उपेन्द्र कुमार के नाम से सीजी मोबाइल नाम से दुकान है। प्रार्थी कॉलेज से आने के बाद शाम को शॉप में बैठता है। 5 जुलाई की रात 10 बजे प्रार्थी दुकान बंद कर दुकान के शटर में ताला लगाकर घर चला गया था। दूसरे दिन सेलून वाले ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है।
प्रार्थी आकर देखा तो 02 नग जीओ कीपेड मोबाइल, 02 नग आईटेल कंपनी का कीपेड मोबाइल नोट कटिंग मशीन,5 नग एयर बर्ड, पुराने इस्तेमाली मोबाइल एवं दराज एवं गुल्लक के रखे नगदी रकम 40 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में धारा 331 (4), 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुलदीप कौशिक निवासी खुर्सीपार शराब भ_ी खुर्सीपार के पास कीपेड मोबाइल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। उसे घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ करने पर अपने साथी विराज के साथ हथखोज मोबाइल दुकान से चोरी करना कबूल किया। आरोपी कुलदीप कौशिक(23 वर्ष) निवासी दुर्गा मंदिर सरकारी स्कूल के पास खुर्सीपार व विराज निर्मलकर(18 वर्ष 02 माह) निवासी दुर्गा मंदिर खुर्सीपार से चोरी गए 6 नग कीपेड मोबाइल 2 नग एयर बर्ड कीमती 40 हजार रुपए बरामद किया गया नगदी रकम को खाने पीने मे खर्च करना बताया।