दुर्ग

बाल जन्मोत्सव के साक्षी बने जनप्रतिनिधि
28-Dec-2025 8:35 PM
बाल जन्मोत्सव के साक्षी बने जनप्रतिनिधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 दिसंबर। बाल जन्मोत्सव श्री श्याम जन सेवा समिति के बैनर तले शहर के सैकड़ों बच्चों ने बाल जन्मोत्सव मनाया। सैकड़ों बच्चों के माता-पिता जन्मदिन के साक्षी बने। नए वस्त्र और केक पाकर बच्चों के चेहरे पर रौनक आई।

  जितेंद्र तृप्ति ने अपने पुत्र भार्गव का प्रथम जन्मदिन बाल जन्मोत्सव के रूप में 151 बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। जिसमें ऐसे बच्चे सम्मिलित हुए, जिनके अभिभावक अपने बच्चों का जन्मदिन नहीं मना पाते।

 5 से 13 वर्ष   के सभी बच्चों को संस्था की ओर से गिफ्ट भी दिया गया। समाजसेवी जितेंद्र एवं उनके परिवार का  स्नेह प्यार आशीर्वाद इस बाल जन्मोत्सव में मिला। आज के इस दौर में जहां लोग अपने परिवार के बारे में नहीं सोचते वही युवा समाजसेवी के परिवार ने ऐसा नेक पहल की है।  युवा समाजसेवी साधुवाद का पात्र है जिन्होंने अपने बच्चे के जन्मदिन को तो ध्यान में रखा लेकिन 150 परिवार के बच्चों का जन्मदिन उन्होंने हंसी खुशी जन्मदिन मनाया। इसमें सभी दल के नेता समाज के प्रमुख एवं समाजसेवी शामिल हुए।

सामाजिक संस्थाओं का हुआ सम्मान, जिसमें प्रमुख रूप से रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ संयोजक सुरज साहू, संरक्षक प्रेम किशन साहू, रक्त मित्र फनेंद्र जैन 130 बार रक्तदान समाजसेवी, महामानव सोसायटी आशीष चौहान, नमेश्वरी सोनपीपरे , ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र हाशवानी , सिग्मा फाउंडेशन कबीर साहू,  शिवा फाउंडेशन पीयूष पंचोली, मां गीता देवी महिला समिति रवि प्रधान, होप फॉर भिलाई, जन समर्पण सेवा समिति बंटी शर्मा,  उपहार फाउंडेशन समीर साहू, स्टार लाइट फाउंडेशन प्रतीक ठाकरे, ओथ फाउंडेशन, युवा शक्ति संगठन बोरसी प्रशांत साहू, कन्हैया साहू, नरोत्तम साहू, युवा प्रकोष्ठ सोमनी हेमा साहू।

बाल जन्मोत्सव में विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, डॉ नीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज, महापौर अलका बाघमार, अमित साहू प्रदेश मंत्री भाजपा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र कौशिक , दीपेंद्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, सभापति गिरवर बंटी साहू, सभापति भिलाई नगर निगम, खिलावन साहू प्रदेश कार्य अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता, तुलसी साहू प्रवक्ता पिछड़ा वर्ग मोर्चा सह प्रभारी दुर्ग संभाग पिछड़ा वर्ग मोर्चा ,  समाजसेवी चतुर्भुज राठी, नंदलाल साहू जिला अध्यक्ष साहू समाज दुर्ग,संजय देशमुख,आयुष चंद्राकर, श्री साईं केटेरर्स, गौरव निर्मकर, नवीन यादव, गोविन्द साहू मनोज शर्मा सहित शहर के गणमान्यजन शामिल हुए।


अन्य पोस्ट