दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 दिसंबर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल रंग लाई है। भिलाई दुर्ग के बीच नेशनल हाईवे किनारे दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। बड़े वाहनों के ट्रैफिक दबाव से निजात और सुरक्षित आवागमन होगा। रोड का कार्य प्रारंभ होने पर केबिनेट मंत्री स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण का जायजा लिए। इस दौरान दुर्ग के 5 वार्डों के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर उनका आभार जताया।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग कातुलबोर्ड से धमधा नाका बोगदा तक नेशनल हाईवे के दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 2.63 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे इस सर्विस लेन के पूर्ण होने से नेशनल हाईवे के किनारे दुर्ग-भिलाई के राहगीरों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बाईपास टोल प्लाजा उरला से बघेरा एसटीएफ बटालियन तक भी सर्विस लेन बनाया जाना प्रस्तावित है।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने और सुरक्षित आवागमन के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एप्रोच रोड, सडक़ चौड़ीकरण और सडक़ संधारण का निरंतर जारी है। इसी कड़ी में नागरिकों की मांग पर हाईवे किनारे सर्विस लेन बनाने शासन को प्रस्ताव भेजे और 2.63 करोड़ स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारंभ किया गया जिसका केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव निरिक्षण कर निर्माण संबंधित विभागीय अधिकारी और एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।
हाईवे किनारे दुर्ग धमधा नाका बोगदा से कातुल बोर्ड तक दोनों ओर सर्विस लेन बनने से दुर्ग भिलाई इससे जुड़ जाएगा। दुर्ग, तितुरडीह, सिकोला, कादम्बरी नगर से भिलाई नेहरूनगर होते हुए आगे जाने तथा भिलाई से दुर्ग की ओर जाने हाईवे में तेज रफ़्तार वाहनों की भीड़ से सर्विस रोड निजात दिलाएगा। हाईवे किनारे सर्विस लेन बनाने इन वार्डों के नागरिक कई वर्षों से मांग कर रहे थे। निर्माण कार्य पूर्ण होने से नर्सिंग विहार, पुष्पक नगर, हरीनगर, कादंबरी नगर, विद्याविहार, स्टीलकलोनी, आरोग्यं हॉस्पिटल, डी मार्ट क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


