दुर्ग

पांच मंदिरों में चोरी, गिरोह के तीन गिरफ्तार
21-Dec-2025 10:20 PM
पांच मंदिरों में चोरी, गिरोह के तीन गिरफ्तार

दो आरोपी सहित खरीददार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 21 दिसंबर। पांच मंदिरों में चोरी करने वाले सीरियल चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपी सहित छत्र मुकुट खरीददार अनूपपुर का ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार है। आरोपी मध्यप्रदेश, मुंगेली से हैं। आरोपी चोरी एवं रेप के आरोप में पहले भी बिलासपुर में जेल काट चुके हंै।

सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रुम में एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रवार्ता में बताया कि 7 अगस्त की रात फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर,5 नवंबर को सेक्टर 5 कांचीकमाधी मंदिर,14 दिसंबर को काली मंदिर सुपेला,12 नवंबर को फरीद नगर दुर्गा मंदिर में मंदिर का ताला व दान पेटी चोरी तथा 15-16 दिसंबर की रात सेक्टर 6 स्थित बालाजी मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था।

भिलाई शहर में लगातार मंदिर में हो रही चोरी पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण थी। इसी क्रम में सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे दो लडक़ों के संबंध में जानकारी मिली कि ये आये दिन, रात में मुंगेली आरटीओ से रजिस्ट्रर्ड बाइक में घूमते हैं और दिन भर घर के अन्दर रहते हैं। उक्त संदिग्ध को पकडक़र पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रामचंद राठौर निवासी गोरसी अनूपपुर मध्यप्रदेश तथा मुकेश जायसवात ग्राम जोगीपुर थाना तखतपुर जिला मुंगेली का होना बताया। इनकी बाइक होण्डा साइन सीजी 28 एल 4683 की तलाशी लेने पर मोटर साइकिल की डिक्की में एक सब्बल मिला। आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर रामचंद राठौर ने बताया कि वह पूर्व में करगी रोड कोटा की जेवलरी दुकान और बिलासपुर के मकानों में चोरी कर चुका है। पुलिस द्वारा पकड़ा भी गया था। जेल से जमानत पर छूटा है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी मुकेश जायसवाल ने पूछताछ  पर बताया कि वह थाना तखतपुर से रेप के मामले में बिलासपुर जेल गया था। जेल में ही इसकी पहचान रामचंद राठौर से हुई थी। जेल से छूटने पर ये दोनों आकाश गंगा भिलाई फल मण्डी में हमाली करने लगे थे और सपना टॉकीज पावर हाउस के पीछे पानी टंकी के पास किराये के मकान में रहते थे। दोनों ने मंदिरों में चोरी करने की योजना बनाई और मंदिरों की रेकी कर मंदिर में चोरी करने लगे। चोरी में प्राप्त चांदी का छत्र मुकुट मुखौटा, चांदी का चम्मच जिते राम चंद राठौर ने अनूपपुर के ज्वेलर्स विकास सोनी को बेच दिया था। आरोपियों से पूछताछ पर कुल 5 चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त बाइक,एक सब्बल, एक मोबाइल,एक टेबलेट एवं सिक्का जब्त किया है।


अन्य पोस्ट