दुर्ग
बीबीए छात्रा से रेप, ब्लैकमेल कर साढ़े 9 लाख वसूले, गिरफ्तार
21-Dec-2025 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 दिसंबर। बीबीए की छात्रा एक छात्रा से होटल में अनाचार कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर साढ़े 9 लाख वसूलने वाले आरोपी को स्मृति नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि छात्रा निजी महाविद्यालय में बीबीए की पढ़ाई करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात दीपक ठाकुर नामक युवक से हुई और दोनों के बीच बातचीत हुई फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ और दोनों फोन पर बात करने लगे। इसी बीच दीपक ठाकुर ने युवती को होटल लैंडमार्क में मिलने बुलाया जहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। इसी तरह उसने कई बार रेप किया और युवती जब जब इसका विरोध करती। तब -तब वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पीडि़ता से 9 लाख 50 हजार भी वसूल लिए फिलहाल युवती की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे