दुर्ग
कार्यक्रम के दौरान शराबी ने की मारपीट
20-Dec-2025 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 दिसंबर। दशगात्र कार्यक्रम के दौरान गांव के ही आरोपी ने प्रार्थिया के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इससे प्रार्थिया को चोटें आई।
प्रार्थिया की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया जमुना साहू ग्राम खोपली शंकर नगर मचांदुर की रहने वाली है। 17 दिसंबर को उसके घर पर दशगात्र का कार्यक्रम था। उसके घर पर मेहमान आए हुए थे। दशगात्र कार्यक्रम कराया जा रहा था तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी रोमेश ठाकुर शराब के नशे में दशगात्र कार्यक्रम में आया और कहा कि तुम लोगों के कारण मेरा धान का नुकसान हुआ है, बोलकर गाली गलौज करने लगा। जब गाली देने से मना किया गया तो आरोपी ने हाथ मुक्के से प्रार्थिया के साथ मारपीट की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे