दुर्ग

खेमलता गोस्वामी को पीएचडी की उपाधि
18-Dec-2025 9:56 PM
खेमलता गोस्वामी को पीएचडी की उपाधि

दुर्ग, 18 दिसंबर। भारती विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के प्रथम दीक्षांत समारोह  में शिक्षिका खेमलता गोस्वामी को टंकराम वर्मा उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के हाथों पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।
शोध कार्य के दौरान उन्हें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भारती विश्वविद्यालय द्वारा बेस्ट शोधार्थी का अवार्ड भी प्रदान किया गया। उन्होंने भारतीय विश्वविद्यालय के कला और मानविकी संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के कथा साहित्य में स्त्री शिक्षा की अवधारणा एवं परिणाम शीर्षक के अंतर्गत अपना शोध कार्य गाइड डॉक्टर मेघा म्हात्रे के निर्देशन में पूरा किया। ख़ेमलता गोस्वामी ने भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर का विशेष आभार व्यक्त किया। डॉ खेमलता गोस्वामी दुर्ग शहर में पदस्थ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरी गोस्वामी की धर्म पत्नी है। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी सुपुत्री डॉ. वैष्णवी गोस्वामी, प्रेरणा गोस्वामी एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट