दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 दिसंबर। सोमवार को भिलाई चरोदा निगम में महापौर परिषद की बैठक आहूत की गयी जिसमें निगम क्षेत्र से जुडे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा शुरू की गयी। निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर ने बैठक के एजेण्डे से सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के समीप नव निर्मित मिलेट कैफे के संचालन विषय से बैठक की कार्यवाही शुरू की गयी। इसके अलावा अन्य विषय भी बैठक में परिषद के पटल पर एक एक कर चर्चा हेतु लाये गये।
महापौर निर्मल कोसरे के द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहां गया कि क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में अवैध नल कनेक्शन को विच्छेद करने की कार्यवाही फौरन शुरू की जाये साथ ही पाईप लाईन विभाग में आवश्यकता अनुरूप सामग्री की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करे।
महापौर परिषद सदस्य मोहन साहू, मनोज डहरिया, एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, एम जॉनी, देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद, दिप्ती आशीष वर्मा ये सभी बैठक में शमिल रहे।
वही निगम कमिश्नर बी.एस. राजपूत, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सचिवालय लिपिक अंकित यदु, जनसंपर्क प्रभारी विकास चंद्र त्रिपाठी बैठक मे उपस्थित रहे।


