दुर्ग

कलश यात्रा से शुरू होगा राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, तैयारी अंतिम चरण पर
16-Dec-2025 5:26 PM
कलश यात्रा से शुरू होगा राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, तैयारी अंतिम चरण पर

17 को भव्य कलश यात्रा, यज्ञशाला बनकर तैयार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
अंजोरा ख में आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ 17 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होने जा रहा है।
कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर पूरे अंजोरा का भ्रमण कर शीतला तालाब से जल लेकर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगा।
 कलश यात्रा में 300 से ज्यादा महिलाओं के साथ सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिजन पूरे दुर्ग जिले से जुटेंगे। यात्रा में संगीत टोली, राउत नाचा, अश्व रथ, जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कलश यात्रा को लेकर गायत्री परिवार की बहनें घर घर पहुंच कर आमंत्रण दे रही है। कलश यात्रा को लेकर पूरे श्रेत्र में काफी उत्साह का मौहोल बना हुआ है।
कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी भी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम स्थल में यज्ञ कुंड बन गया है। साथ ही यज्ञ कुंडों  का रंग रोगन किया जा रहा है। इसी के साथ महिला सम्मेलन और युवा सम्मेलन की तैयारी भी जोरों पर है।


अन्य पोस्ट