दुर्ग

टोकन लिमिट नहीं बढ़ा, धान परिवहन भी ठप, बुधवार को दुर्ग जिले के धान खरीदी केंद्रों में होगी तालाबंदी
16-Dec-2025 5:21 PM
टोकन लिमिट नहीं बढ़ा, धान परिवहन भी ठप, बुधवार को दुर्ग जिले के धान खरीदी केंद्रों में होगी तालाबंदी

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित किसानों ने कलेक्टर दुर्ग से मुलाकात कर सौंपा था ज्ञापन, मांग पूरा नही होने पर तालाबंदी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 दिसंबर।
जिले में धान खरीदी की स्थिति काफी खराब है, किसान सबसे ज्यादा टोकन नही मिलने से परेशान है वहीं धान उठाव नहीं होने भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है।

शुक्रवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के साथ किसान जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह से मुलाकात कर किसानों की ओर से बात रखा था।  श्री ठाकुर ने किसानों का पक्ष रखते हुए कहा था कि सबसे बड़ी परेशानी टोकन की है, मगर न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन टोकन मिल पा रहा है, कई किसान पखवाड़े भर से चक्कर काट रहे हैं। धान परिवहन न होने से खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति भी निर्मित होने को है। धान खरीदी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने तथा नियमित रूप से धान उठाव कर परिवहन की मांग किया था और चेतवानी दिया था कि अगर 15 दिसम्बर तक धान टोकन का लिमिट बढ़ाकर नियमित रूप से धान परिवहन शुरू नहीं कराया गया तो काँग्रेस पार्टी किसानों के साथ जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में दिन 17 दिसम्बर को तालाबंदी करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

सोमवार देर शाम जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करने संबंधी निर्देश काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा जारी किया गया है। अब कांग्रेसी किसानों के साथ बुधवार को दुर्ग ग्रामीण जिले सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगे।

श्री ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के नियत में ही खोट है, कई बार किसानों की समस्या से अवगत कराने के बाद भी सरकार के कान में जूं तक नही रेंगा है। भाजपा सरकार लगातार अन्नदाता किसानों को प्रताडि़त करने का काम कर रही है, इस तरह की समस्या भाजपा सरकार जान बूझ कर पैदा कर रही है ताकि किसानों का धान नहीं खरीदना पड़े। इसी तरह अगर धान खरीदी चलता रहा तो किसान तय समय मे अपना धान नही बेंच पाएंगे। किसानों के सामान में कांग्रेस पार्टी 17 दिसम्बर को धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी करेंगें ।


अन्य पोस्ट