दुर्ग

सांसद बघेल ने सुराना कॉलेज मैदान में खिलाडिय़ों में भरा जोश और आत्मविश्वास
15-Dec-2025 8:42 PM
सांसद बघेल ने सुराना कॉलेज मैदान में खिलाडिय़ों में भरा जोश और आत्मविश्वास

सांसद खेल महोत्सव में खिलाडिय़ां ने लिया बढ़-चढक़र हिस्सा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर।
निगम दुर्ग क्षेत्रान्तर्गत रविवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 का तृतीय चरण पूरा किया गया। सुराना कॉलेज मैदान, रविशंकर स्टेडियम व महात्मा गांधी स्कूल प्रांगण में आयोजित इस समारोह में युवाओं और खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में  खेल शुभारंभ हुआ।
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने खेल भावना का संदेश देते हुए खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया और जीत की शुभकामनाएं दीं। मौके पर पार्षद सरिता चंद्राकर सहित अधिकारी/कर्मचारी, खिलाड़ी व कोच मौजूद थे।  कुश्ती और वेट लिफ्टिंग महात्मा गांधी स्कूल,सुराना कॉलेज मैदान, रविशंकर स्टेडियम में बॉलीबॉल खो खो  कबड्डी सुरीली कुर्सी दौड़ , पुगड़ी  सुराना कॉलेज मैदान, और 100 मी400 मी  रेस गेड़ी का मैदानों में हर ओर जोश, उत्साह और दर्शकों की तालियों की गूंज से वातावरण खेलमय बन गया। महोत्सव में मुकाबला हुआ जिसमें 9 से 15 वर्ष तक के खिलाड़ी,  16 से 30 वर्ष तक के खिलाड़ी वहीं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। एकल खेलों में  100  और 400 मीटर दौड़  गेड़ी कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, कुर्सी दौड़ तथा टीम खेल में बॉलीबॉल कबड्डी खो खो का रोमांचक प्रदर्शन हुआ।युवा खिलाडिय़ों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की भागीदारी रही।
ये रहे विजेता खिलाड़ी
फुगड़ी में सरिता बगरती, योगासन में ध्रुव राउत, बालक 9 से 15 वर्ष,भौमिक देशमुख बालक 16 से 30 वर्ष,अशिता सोनी बालिका 9 से 15 वर्ष,पूनम बालिका 16 से 30 वर्ष,कृष्णा घोष 30 से अधिक कबड्डी,युवराज ठाकुर टीम बालक 9 से 15 वर्ष,देविका साहू टीम बालिका 16 से 30 वर्ष,जीवेश ठाकुर टीम बालक 16 से 30 वर्ष,खो-खो,नीलकमल यादव टीम बालक 16 से 30 वर्ष,सिया चौहान टीम बालिका 9 से 15 वर्ष,शीतल निषाद टीम बालिका 16 से 30 वर्ष,संगम विश्वकर्मा टीम बालक 9 से 15 वर्ष सुरीली कुर्सी,भावना साहू बालिका 9 से 15 वर्ष,जमुना तांडी बालिका 16 से 30 वर्ष।


अन्य पोस्ट