दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई के तत्वाधान में तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती का आयोजन किया जा रहा है।
प्रथम दिवस 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक स्वास्थ्य शिविर खेलकूद, रंगोली एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा तथा द्वितीय दिवस 17 दिसंबर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक सतनाम संदेश भव्य शोभायात्रा सतनाम भवन प्रांगण से प्रारंभ से होकर घड़ी चौक, जी.ई.रोड से सेंटर एवेन्यू मुर्गा चौक, मरोदा मैत्री गार्डन चौक से विभिन्न चौक होते हुए, सतनाम भवन वापस एवं समापन तृतीय दिवस बाबा गुरु घासीदास के 269 वीं जयंती प्रात: सुबह 10 बजे पवित्र गुरु गद्दी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ मंच के माध्यम से पंथी चौका मंगल भजन एवं सतनाम सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 1 सतनाम भवन के ऊपर जोड़ा जैतखाम मे श्वेत पताका ध्वजारोहण विधिवत पूजा अर्चना कर किया जायेगा।
पुन: मंच मंचीय कार्यक्रम शाम 7 अतिथियों का आगमन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, कार्यक्रम के अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, अति विशिष्ट अतिथि गजेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि राज महंत डोमन लाल कोसेवाड़ा विधायक अहिवारा क्षेत्र, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) सरस्वती बंजारे अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र, नीरज पाल महापौर नपा. नि.भिलाई की गरिमामयी उपस्थिति में जयंती का कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा । मीडिया प्रभारी राजेंद्र महिलांग, बी.एल. कुर्रे अध्यक्ष एवं प्रबंणध कारणीय गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई नगर।


