दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 दिसंबर। शहंशाह -ए- हिन्दुस्तान, हिन्द वली सरकार , ख्वाजा गरीब नवाज के 814 वां उर्स मुबारक सिलसिले में आशिकाने गरीब नवाज की एक बैठक आहुत की गई। जिसमें सर्व सम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया।
संरक्षक मेहंदी भाई, हाजी मिर्जा साजि़द बेग, अध्यक्ष हैदर अली, सचिव अहमद खान मुन्ना, सह सचिव नदीम आजमी, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता व कार्यकारणी में सुनील शर्मा, मतीन भाई, मुन्ना शर्मा, बल्लू भाई, रजा खान, अधिवक्ता फहीम शरीफ, सनम तांडी, असलम खान गोलू, साबिर खान, दीपक पंडा, मुकेश चंदनानी, अनवर शाह, आकिब खान, मिजऱ्ा सादाब बेग, मिजऱ्ा आदाब बेग, मुकुंद साव, शौकत अली, शकील भाई, आरिफ भाई, राकेश रकसेल, बंटी भाई, नूरदीन, अजगर भाई, अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गई ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे काबुली सरकार के दरगाह के सामने पुराना बस स्टेण्ड दुर्ग में महफि़ल -ए- कव्वाली का भव्य आयोजन शान-ए-गरीब नवाज के बैनर तले किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक हाजी मिर्जा साजि़द बेग ने बताया कि अजमेर शरीफ में चादर लेकर रवाना होगी। जिसे खादिम-ए-आस्ताना सरकार गरीब नवाज जनाब हाजी सुहैल नियाजी के नेतृत्व में ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने आलिया में पेश किया जाएगा।
साथ ही तमाम लोगों के लिए व राज्य में अमन चैन खुश हाली के लिए दुआ की जाएगी।


