दुर्ग

सरपंचों का 3 दिनी प्रशिक्षण
12-Dec-2025 10:35 PM
सरपंचों का 3 दिनी प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 दिसंबर।
जिला पंचायत संसाधन केंद्र अंजोरा ख में सरपंचों का तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम प्रशिक्षण 9 से 11 दिसम्बर तक आयोजित किया गया। इसमें सरपंचों ने पंचायतों में कामकाज संचालन की प्रक्रिया के बारे में जाना इस दौरान इसमें शामिल जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को उनके कार्य व दायित्वों से अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण के में सरपंचों को उनके कार्य एवं दायित्व पंचायत में कामकाज संचालन की प्रक्रिया के अलावा विभिन्न ऑनलाईन पोर्टल-ई-ग्राम स्वराज मेरी पंचायत एप, ग्राम संपदा समर्थ पोर्टल एवं अन्य  जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी। जिला पंचायत संसाधन केंद्र अंजोरा ख के प्राचार्य  आकाश सोनी द्वारा प्रतिभागियों को 73वां संविधान संशोधन की विशेषताएं एवं महत्वपूर्ण धाराएं, जीपीडीपी 17 लक्ष्य एवं 9 थीम, विभिन्न प्रकार के टैक्स अनिवार्य कर एवं वैकल्पिक कर पर प्रतिभागियों से विस्तृत चर्चा की गयी।
 संकाय सदस्य हरिराम परमार द्वारा ग्राम सभा विषय पर व्याख्यान, विभिन्न ऑनलाईन पोर्टल ई ग्राम स्वराज, मेरी पंचायत एप, समर्थ पोर्टल, पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। साथ ही उन्हें समर्थ पोर्टल में एंट्री के संबंध में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा सरपंचों की विभिन्न शंकाओ का भी समाधान किया गया प्रशिक्षण में जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम पंचायत चिखली, बोड़ेगांव, करंजाभिलाई, जेवरा, खेलीडीह, कुटेलाभाटा, अरसनारा, सिरसाखुर्द, ननक_ी, खुरसुल, खपरी कु., समोदा, जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत नंदवाय, पेण्ड्री गो, गोबरा, पेण्ड्रीतराई, सेमरिया गि., बिरोदा, देवरी एवं जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत ढौर, अमेरी, करगा, महकाखुर्द, घुघवा क, मुड़पार, रूही, झीट, करसा के सरपंचों ने बढ़-चढक़र प्रशिक्षण में भाग लिया।


अन्य पोस्ट