दुर्ग

दुर्ग में शीतलहर तेज, निगम ने शुरू की अलाव व्यवस्था
11-Dec-2025 5:37 PM
दुर्ग में शीतलहर तेज, निगम ने शुरू की अलाव व्यवस्था

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 दिसंबर
। दुर्ग में लगातार बढ़ रही शीतलहर से आमजन को राहत देने के लिए नगर निगम ने विशेष कदम उठाया है। महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार ने बताया कि ठंड के असर को देखते हुए अलाव रात के समय नियमित रूप से जलाए जा रहे हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय, प्रमुख चौक और भीड़भाड़ वाले बाजारों सहित कई संवेदनशील स्थानों पर यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

इसके साथ ही वे क्षेत्र जहाँ बुजुर्ग, असहाय और गरीब वर्ग ज्यादा रहते हैं, वहां विशेष रूप से अलग-अलग जगह अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी ठंड से परेशानी न हो। नगर निगम ने अलाव स्थलों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
आग के फैलने का जोखिम कम करने सुरक्षा उपकरण, आसपास की नियमित सफाई, नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील, अलाव स्थलों की निगरानी टीम सक्रिय। महापौर और आयुक्त ने कहा कि निगम का प्रयास है कि शीतलहर के दौरान कोई भी राहगीर, बुजुर्ग या गरीब व्यक्ति ठंड से न जूझे। सभी जगह अलाव सही समय पर जलें, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द ही नगर निगम द्वारा अलाव स्थलों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाएगी, ताकि नागरिक आसानी से अपने नजदीकी स्थान का लाभ उठा सकें।


अन्य पोस्ट