दुर्ग

अवैध शराब-गांजा जब्त, संदिग्ध स्थान और व्यक्ति तक पहुंची टीम
11-Dec-2025 4:39 PM
अवैध शराब-गांजा जब्त, संदिग्ध स्थान और व्यक्ति तक पहुंची टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भिलाई नगर, 11 दिसंबर।
आज सुबह 4 बजे से लगातार 4 घंटे दुर्ग पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में संदिग्ध अड्डों तथा लोगों तक पहुंची और पड़ताल की है। आठ बजे तक जारी रहे इस चेकिंग अभियान में छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में व्यापक जांच की गई।

इस दौरान थाना पुरानी भिलाई एवं जीआरपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 78 पौव्वा शराब एवं अवैध मादक पदार्थ गांजा भी जब्त हुआ है।

ज्ञात हो कि दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा परिवहन एवं चाकू तथा हथियार से आतंक फैलाने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा छावनी अनुविभाग क्षेत्र के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रान्तर्गत पुरैना स्टोर पारा एवं दुर्ग अनुविभाग क्षेत्र के अटल आवास कॉलोनी बोरसी तथा भिलाई नगर अनुविभाग के तालपुरी में अनुविभाग के क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष पुलिस टीम गठित कर सुबह 4 बजे दबिश दी गई। पुरानी भिलाई क्षेत्र में 78 पौवा शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट