दुर्ग

भारती विवि में मना एड्स जागरूकता दिवस
08-Dec-2025 9:54 PM
भारती विवि में मना एड्स जागरूकता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 दिसंबर। भारती विश्ववविद्यालय द्वारा 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रोटेक्ट द वर्ल्ड प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।

विश्वविद्यालय  समुदाय के सदस्यों को एड्स से जुड़े मिथकों से दूर रहकर वैज्ञानिक जानकारी अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में  विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, निदेशक मंडल से  शालिनी चंद्राकर, जय चंद्राकर, कुलपति प्रो. (डॉ.) बी.एन. तिवारी तथा अन्य प्राधिकारियों क्रमश: डॉ. विरेंद्र कुमार स्वर्णकार, प्रभजीत सिंह भुई, डॉ. घनश्याम साहू, डॉ. आर. पी. अग्रवाल डॉ. आलोक भट्ट ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में साहू समाज के प्रतिनिधि ललित साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जीवन विज्ञान विभाग की डीन डॉ. नीतू श्रीवास्तव के संयोजकत्व में भारती आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मानस रंजन होता, उप प्राचार्य डॉ. अमई भोसले तथा डॉ. सुचित्रा खराते, भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया। विद्यार्थियों ने रेड रिबन लगाकर जागरूकता का संदेश दिया।

 


अन्य पोस्ट