दुर्ग

मारपीट, मारने की धमकी
08-Dec-2025 4:57 PM
मारपीट, मारने की धमकी

दुर्ग, 8 दिसंबर। पंजाब से आकर सिंध सभा गुरुद्वारा मे ठहरे प्रार्थी के साथ आरोपियों ने पैसे के लेनदेन की बात को लेकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351 (3),115 (2), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
प्रार्थी भूपेंदर सिंह ग्राम वडाला जोहल थाना जंडयाला जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है और वह खेती किसानी का काम करता है। एक पुराने प्रकरण के निराकरण के लिए वह दुर्ग न्यायालय में पिछले 8 वर्षों से पेशी में आता रहता है और पेशी में आने के दौरान वह गुरुद्वारा में ठहरता है।

4 दिसंबर की सुबह 8 बजे वह पंजाब से आकर गुरुद्वारा में ठहरा हुआ था। कोर्ट में पेशी निपटा कर 5 दिसंबर को वह गुरुद्वारा में ठहरा हुआ था। उसने आरोपी गण को पूर्व में 50 हजार रुपए उधार स्वरूप दिए थे। आरोपियों ने किस्तों में कुछ रकम वापस कर दी थी। बकाया 13 हजार रुपए वापस मांगने की बात को लेकर आरोपियों से प्रार्थी का विवाद हो गया। रकम वापस देने के बजाय आरोपी देवेंदर कंडा, जयदीप कंडा, अजीत सिंह कंडा एवं टफी ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट