दुर्ग

ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
08-Dec-2025 4:50 PM
ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर।
ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले फरार गांजा तस्कर को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, स्कूटी, मोबाइल और घर के पेपर को बरामद कर लिया है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि थाना उतई में दर्ज धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट प्रकरण में 16-17 अक्टूबर को आरोपियों सिद्धार्थ मेश्राम, यनशु वर्मा, विजयकांत वर्मा व संजीव वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। इस प्रकरण में अन्य आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को तलाश कर रही थी। उतई पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी जो अपने घर में आकर रह रहा है।  सूचना मिलते ही पुलिस टीम के आरोपी के निवास स्थान ग्राम परसदा कुम्हारी में जाकर दबिश दी।
 

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया गया कि वह मादक पदार्थ गांजा को ओडिशा से लाता था और उसके साथी आरोपियों के मांगने पर उन्हें बिक्री किया जाता था। अवैध रूप से किए गए गांजा बिक्री की रकम से कार, स्कूटी, मोबाइल खरीदना तथा घर व शेष रकम को अपने दैनिक जीवन में खर्च करना बताया। प्रकरण में आरोपी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट