दुर्ग

शीत लहर की चेतावनी
08-Dec-2025 4:42 PM
शीत लहर की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसंबर।
पिछले चार दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में  गिरावट आ रही है। वहीं मौसम विभाग ने संभाग के जिलों कुछ पाकेट में शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। इधर तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है।

गौरतलब है की 4, 5 एवं 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान क्रमश: 11,10.8 तथा 9.6 डिग्री सेल्सियस था। आज न्यूनतम तापमान घटकर 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। वहीं दुर्ग में आज अधिकतम तापमान 29.6 था जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान के मामले में आज दुर्ग में प्रदेश में सर्वाधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड पडऩे से लोग ठंड से बचने अलाव का सहारा ले रहे  हैं। रात्रि में गर्म कपड़े से ठंडी में राहत नहीं मिल पा रही है।
 


अन्य पोस्ट