दुर्ग

नशीली टैबलेट बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
06-Dec-2025 10:47 PM
नशीली टैबलेट बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 दिसंबर।
रेलवे स्टेशन के पीछे सूर्या होटल के पास अवैध रूप से नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बेचते तीन आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नशीली दवाईयों को जब्त किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे के माल धक्का के पास रेलवे स्टेशन के पीछे दो लोग अवैध रूप से नशीली दवाई रखे हुए हैं और उसे बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुमित जाटव निवासी पंचशील नगर तथा फागू उर्फ लक्की उर्फ फग्गू यादव निवासी सिकोला भाटा थाना मोहन नगर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी सुमित जाटव की जेब से नशीली टैबलेट अल्फाजोलम की कुल 6 पेट जिसमें 79 टैबलेट थी एवं बिक्री की रकम 200 रुपए एवं आरोपी फग्गू यादव के जेब से स्पास्मो प्लस कैप्सूल के चार पत्ते जिसमें 21 कैप्सूल थी एवं बिक्री की रकम को बरामद किया गया। आरोपियों ने टैबलेट बेचना एवं आरोपी सुनील तांडी से उन दवाइयों को खरीदना स्वीकार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,22,27 (क) के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट