दुर्ग

गतका ओपन नेशनल में दुर्ग के 2 छात्रों ने भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता
06-Dec-2025 10:39 PM
गतका ओपन नेशनल में दुर्ग के 2 छात्रों ने भाग लेकर स्वर्ण पदक जीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 दिसंबर।
खालसा पब्लिक हॉयर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग से स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (नेशनल गेम्स) और खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में दो छात्रों ने भाग लिया।
सब जूनियर भगत सिंह कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है उन्होंने गतका ओपन नेशनल जो कि दिल्ली में आयोजित किया गया था, उसमें भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी क्रम में बी वेंकटेश राव 11वीं में अध्ययनरत है उन्होंने अंडर-17 वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता जो कि (ई.टी.ए) अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था उसमें उन्होंने पांचवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों ने स्कूल को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर खालसा एजुकेशन सोसायटी एवं खालसा स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा शाला की प्राचार्या लखविंदर कौर वालिया द्वारा उनको सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया।


अन्य पोस्ट