दुर्ग

सट्टा लिख रहे आरोपी गिरफ्तार
05-Dec-2025 8:20 PM
सट्टा लिख रहे आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर।
टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने सट्टा पट्टी लिख रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा पट्टी, डॉट पेन एवं नगदी रकम बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सट्टा पट्टी लिखते हुए जुआ खिला रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी सोहेल अख्तर निवासी बाजार पारा वार्ड 30 जामा मस्जिद के पास कोतवाली को पकड़ा। उसके पास से चार नग सट्टा पट्टी, एक नीला डॉट पेन एवं नगदी रकम 3100 रुपए बरामद किए हैं।
इसी तरह पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद सोहेब को पकड़ा जिसके कब्जे से दो नग सट्टा पट्टी एवं 13,300 रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि पटेल चौक पोस्ट ऑफिस के बाजू में एक आरोपी सट्टा पट्टी लिख रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी मोहम्मद सोहेब (37 वर्ष) वार्ड 8 तकिया पारा को पकड़ा। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट