दुर्ग

गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने जीता गोल्ड
04-Dec-2025 4:08 PM
गल्र्स कॉलेज की छात्राओं  ने जीता गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 दिसंबर। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की तैराकों ने शासकीय महाविद्यालय कवर्धा द्वारा आयोजित हेमचंद यादव अंतरमहाविद्यालयीन तैराकी प्रतियोगिता में चार-चार विधाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 

महाविद्यालय की तैराक भूमिका ओझा, बी.एस.सी गृृहविज्ञान तृतीय सेमेस्टर ने 50 मीटर बैक स्टोक 100 मीटर फ्री स्टाईल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्टोक में विजेता रही। वहीं धनु ओझा बी.एस.सी गृृहविज्ञान तृतीय सेमेस्टर ने 50 मीटर बटर फ्लाई, 50 मीटर फ्री स्टाईल, 100 मीटर फ्री स्टाईल, 200 मीटर आई.एम. (चारों स्टोक) चार विधाओं में विजेता रही। चन्द्रकला ओझा ने 100 मीटर बटर फ्लाई 50 मीटर बटर फ्लाई 100 मीटर बैक स्टोक 200 मीटर फ्री स्टाईल चारों विधाओं में विजेता रही।

महाविद्यालय की एथलीट कु. किरण सिंह का चयन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता गोला फेंक इवेंट के लिए चयन हुआ है। यह छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने बिलासपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित है। टीम मैनेजर कविता वैष्णव, सहायक प्राध्यापक थी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. सुषमा यादव, सदस्य गणेश राम नायक, दीपक ठाकुर एवं महाविद्यालय परिवार ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


अन्य पोस्ट