दुर्ग

मैरिज पैलेस से बाइक की चोरी
03-Dec-2025 10:11 PM
मैरिज पैलेस से बाइक की चोरी

दुर्ग, 3 दिसंबर। रिश्तेदारी में हो रही शादी में शामिल होने तुलसी पैलेस आना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने पैलेस के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।  पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजीव लोचन हॉस्पिटल चंदखुरी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करता है। 1 दिसंबर की रात 7.30 बजे वह रिश्तेदारी में ग्राम धनोरा तुलसी पैलेस शादी में शामिल होने आया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल प्रो सीजी 07 एपी 8172 को ताला लगाकर पार्किंग में खड़ी कर दिया था। कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे जब वह घर जाने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास पता करने के बाद जब प्रार्थी ने तुलसी पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात आरोपी चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट