दुर्ग

दुर्ग में कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला, केंद्र के खिलाफ हुई नारेबाजी
02-Dec-2025 9:28 PM
दुर्ग में कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला, केंद्र के खिलाफ हुई नारेबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 दिसंबर। विपक्ष लंबे वक्त से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाती रही है। इस मुद्दे को लेकर राज्य से केंद्र स्तर तक प्रदर्शन भी कर चुकी है। एक बार कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप सरकार पर लगाया है।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड केस में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर को लेकर पटेल चौक दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष, संस्थागत दुरुपयोग और विपक्ष को डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सियासी दुश्मनी के तहत काम कर रही है, सरकार सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी से डरने वाले नही है। नेशनल हेराल्ड केस में नई एफआईआर दर्ज करना गलत है। विपक्ष को कमजोर और परेशान करने की यह सियासी चाल है। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता पटेल चौक पर जमा हुए, जहां केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था के बाद भी पुतला फूंक दिया।

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कार्यकर्ताओं ने यहां पर ईडी और केंद्र का पुतला भी फूंका, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटेल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। केंद्र तानाशाही वाला रवैया दिखा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेशनल हेराल्ड केस में पहले भी जांच हुई है। जांच में कुछ भी गलत नहीं पाया गया। दोबारा इसमें एफआईआर दर्ज करना विपक्ष को दबाना और परेशान करने वाला काम है।

इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर झूठे मुकदमा दायर कर विपक्ष को दबाने का प्रयास किया गया है, लेकिन हम सब डरने वाले नहीं है। राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ईडी पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। हम ये बता देना चाहते हैं कि कांग्रेस न तो डरने वाली पार्टी है न झुकने वाली पार्टी है, हमारा आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

 

पूरा देश जानता है कि ये सरकार विपक्ष को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी वापस जाओ, लोकतंत्र बचाओ, तानाशाही बंद करो जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इसी तरह पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इस तरह के आंदोलन लोकतंत्र, विपक्ष और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा का संघर्ष है।

इस दौरान जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग  शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, आरएन वर्मा,  राजेंद्र साहू, संजय कोहले, दीपक दुबे, अलताफ  अहमद, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, आयुष शर्मा, संदीप वोरा, हरीश ठाकुर, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, प्रह्लाद वर्मा, द्वारिका साहू, कमलेश साहू,धर्मेंद्र साहू,प्रवीण यादव,संदीप मार्कण्डे,रोहित चन्द्राकर, आयुष शर्मा, सुमित घोष, तनिष्क पटनी, अमोल जैन, नासिर खोखर, आकाश सिंह, विवेक मिश्रा, रायसिंह  ढिकोला, सन्नी साहू, शिशिरकांत कसार, सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे ।


अन्य पोस्ट