दुर्ग
सेवानिवृत 3 कर्मचारियों को दी गई बिदाई
02-Dec-2025 9:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 2 दिसंबर। नगर पालिक निगम भिलाई के 3 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। निगम मुख्य कार्यालय सभागार कक्ष में सोमवार को निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। सेवानिवृत्त होने वाले कार्मचारी रामप्रवेश कार्य सहायक गे्रड-2, नशीमा बेगम हेल्पर/क्लीनर, गुलाब सफाई कामगार को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। जावेद अली एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं दिये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


