दुर्ग
आदर्श विवाह समारोह रविवार को सतनाम भवन में संपन्न
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 दिसंबर। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां अपने परिवार सहित पहुंचे और मंच पर अपना परिचय देकर विवाह के लिए सहमति जताई। समिति ने सभी प्रतिभागियों एवं परिजनों के लिए उत्तम व्यवस्था की थी। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण व पूजा-अर्चना से की गई।
मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर, आकांक्षा सत्यवंशी (भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट एवं वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य)। विशिष्ट अतिथि भारत लाल बंजारे, एल. रात्रि और केके खेलवार उपस्थित रहे। आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व पटल पर समाज को गौरवान्वित करने का मुझे अवसर मिला जिसके लिए मैं समाज का आभारी रहूंगी। मैं अपेक्षा करती हूं कि समाज के हर परिवार में लड़कियों को आगे आकर जिम्मेदारियां का निर्वहन करना चाहिए।
मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने कहा कि सतनाम भवन मेरा राजनीतिक जन्म स्थल है, जहां से मैं आगे बढ़ा हूं मनखे मनखे एक समान के बाबाजी के आदेश को शिरोधर्य कर अपने जीवन को बाबा को समर्पित आप सभी ने मुझे यहां अवसर देकर सम्मानित किया है। मैं समाज का सदैव ऋणी रहूंगा जिन बच्चों ने दूर-दूर से यहां आकर अपना परिचय दिया मैं उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनका भविष्य उज्जवल एवं सुखमय हो। अध्यक्ष बीएल कुर्रे ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं सभी अतिथियों को सम्मानित किया अन्य तिथियां ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। मंच पर 300 युवतियों और 150 युवकों ने अपना परिचय दिया। समाज उत्थान में योगदान देने वाले विशिष्टजनों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य विशेषता रही कि समिति द्वारा दो जोड़ों का आदर्श विवाह भी राजमहंत जवाहर कौशल के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया। नवविवाहितों को समिति की ओर से उपहार प्रदान किए गए। समिति ने कहा कि परिचय सम्मेलन में बने उपयुक्त जोड़ों के आदर्श विवाह भविष्य में भी सतनाम भवन में संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे, पदाधिकारी की उपास्थित में संपन्न किया गया तथा इस कार्यक्रम का सफल संचालन एन. आर.गिलहरे, दिवाकर गायकवाड़, टेकराम बंजारे, सम्भू डहरिया, योगेश चतुर्वेदी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजेन्द्र महिलांग द्वारा दिया गया।


