दुर्ग

जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद राकेश, मुकेश, धीरज ने भूपेश बघेल से लिया आशीर्वाद
01-Dec-2025 8:17 PM
जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद राकेश, मुकेश, धीरज ने भूपेश बघेल से लिया आशीर्वाद

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने केंद्रीय नेतृत्व एवं शुभचिंतकों के प्रति व्यक्त किया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 दिसंबर। काँग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चालये गए संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश भर के 41 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्ति के बाद दुर्ग जिले में आने वाले 3 संगठन जिलें के जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण से राकेश ठाकुर, भिलाई नगर से मुकेश चंद्राकर, दुर्ग शहर से धीरज बाकलीवाल मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त करने राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 निवास पहुचें।

जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पुन: दायित्व प्रदान किए जाने पर  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर दोबारा जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। 

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों जिलाध्यक्ष के कांधे में हाथ रख हौसला बढ़ाते नजर आए और कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मजबूती और जनसेवा को सर्वोच्च रखते हुए पूरे समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने शुभकामना प्रेषित किया। उन्होंने तीनों जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया और विश्वास जताया कि संगठनात्मक विकास, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित सभी प्राथमिकताओं पर तेज़ी से कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश, मुकेश, धीरज ने बधाई एवं आशीर्वाद देने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी कार्यशक्ति है। हम संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और दुर्ग, भिलाई कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराते है। आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक समन्वित और सक्रिय कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। इस दौरान तीनों जिला अध्यक्ष का जिले भर से पहुंचे कांग्रेस जनों ने तोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।


अन्य पोस्ट