दुर्ग
पशुपालन महाविद्यालय से दो सूकर की चोरी
30-Nov-2025 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 नवंबर। सूकर पालन इकाई पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में शेड की सीट को तोडक़र अज्ञात आरोपी ने दो नग सूकर की चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग 14000 रुपए है।
अंजोरा चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा में 27 नवंबर की रात को अज्ञात आरोपी ने शुक्र शेड की सीट तोडक़र अंदर घुस गया और दो नग सूकर की चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


