दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 नवंबर। चार पहिया पिकअप वाहन चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से पीछे बैठा युवक गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया। उसे गंभीर चोटे लगी जहां युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रार्थी की शिकायत के बाद उतई पुलिस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम महका कला थाना उतई का लडक़ा रितेश कुमार सिन्हा अपने साथियों रूपेश यादव, युगल किशोर, अजय सिन्हा, भुनेश्वर यादव, करण ठाकुर एवं अन्य के साथ छत्तीसगढ़ी प्रोग्राम देखकर चार पहिया वाहन अशोक लेलैंड पिकअप सीजी 04 पी वाई 0116 में पीछे बैठकर लौट रहा था। गाड़ी को रूपेश कुमार यादव चला रहा था। आधी रात को शीतल तालाब के पास ग्राम महकाकला के मोड़ पर रूपेश यादव द्वारा वाहन को तेज गति लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाया गया। जिससे वाहन स्लिप हो गई। गाड़ी पलटने से रितेश गाड़ी के नीचे आकर दब गया और उसे गंभीर चोटे आई। इलाज के लिए उसे शासकीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


