दुर्ग

3.45 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक
26-Nov-2025 11:03 PM
3.45 लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक

दुर्ग, 26 नवंबर। जिले के 87 समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर तक कुल 345822.80 क्वि. धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिसमें 117042.40 क्वि. मोटा अनाज, 83571.60 क्वि. पतला अनाज तथा 145208.80 सरना अनाज शामिल है। इस प्रकार दुर्ग जिले के सभी 102 उपार्जन केन्द्रों में 24 नवंबर  तक कुल 345822.80 क्वि. धान का उपार्जन किया गया है।


अन्य पोस्ट