दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। कार में सवार होकर खाना खाने हाईवे मेन रोड से जा रहे प्रार्थी की कार को ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी वेदांश नाग 19 नवंबर की रात को अपनी कार सीजी 15 डी जी 5603 में अपने साथी आदित्य सिंह और गौरव करकेटा के साथ खाना खाने साईं ढाबा नागपुर-रायपुर हाईवे मेन रोड में जा रहा था।
प्रिंस ढाबा के आगे पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ओडी 15 ए ए 2055 के चालक ने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को दाहिने तरफ से टक्कर मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों को चोटे नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


