दुर्ग
दुर्ग, 21 नवंबर। नगर पालिका निगम कार्यालय में स्थित महापौर कक्ष में प्रवेश कर दो आरोपियों ने महापौर के नेम प्लेट में काले रंग का स्प्रे छिडक़ दिया। नगर निगम सचिव की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 3 (5), 324 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रेवाराम मनु नगर पालिका निगम में सचिव के पद पर पदस्थ है। 18 नवंबर 12 बजे आरोपी वरुण केवलतानी एवं आदिल खान आए और महापौर के बारे में पूछताछ किए। जब कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर भूपेंद्र अहीर, भृत्य विजय यादव ने बताया कि महापौर बाहर दौरे पर गई हुई है। महापौर बाहर दौरे पर होना बताए जाने पर दोनों भी आक्रोशित हो गए। दोनों व्यक्ति अपने जेब में रखे काले रंग के स्प्रे को निकाला और महापौर अलका बाघमार के नेम प्लेट में काले रंग का स्प्रे छिडक़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


