दुर्ग

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर-दयालदास
17-Nov-2025 8:19 PM
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर-दयालदास

दुर्ग ग्रामीण विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 नवंबर।
 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन दुर्ग गुंडरदेही मार्ग में स्थित 36 फोर्ट में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल की उपस्थिति में हुआ।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत संकल्प को पूर्ण करने के लिए जुटने का आह्वान किया एवं स्वदेशी वस्तु अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से अग्रसर है। आज देश में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उस पर हमारे देश में साधन संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि लोकल उत्पादकों से बनी हुई चीजों को खरीदने से लाखों लोगों के जीवन स्तर भी सुधार आएगा। इससे देश आत्मनिर्भर की ओर बढ़ेगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना है वोकल फार लोकल को बढ़ावा देना है। सम्मेलन को जिला भाजपा उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख ने भी संबोधित किया।
इस दौरान उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, विनोद अरोरा, शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, गिरेश साहू, प्रीतपाल बेलचंदन, हेमंत सिन्हा, अनुपम साहू, राजू जंघेल, लिकेश्वर देशमुख, शीतला ठाकुर, श्रद्धा साहू, सरस्वती साहू, राजा महोबिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा मंत्री गिरेश साहू ने किया।


अन्य पोस्ट