दुर्ग

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सॉफ्टवेयर इंस्टाल नहीं
11-Nov-2025 10:23 PM
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सॉफ्टवेयर इंस्टाल नहीं

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए टोकन कटना शुरु नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 नवंबर। सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल चलते अब तक सहकारी सहकारी समितियों में साफ्टवेयर इंस्टाल नहीं हो पाया है। नतीजन जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए टोकन कटना शुरु नहीं हो पाया है। साफ्टवेयर इंस्टाल करने वाले सहकारी समितियों में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर भी सहकारी समिति कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर है।

सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू ने कहा कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होना है। इसके लिए 9 नवंबर से टोकन कटना शुरू होना था मगर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफ्टवेयर ही इंस्टाल नहीं हो पाया है। साफ्टवेयर इंस्टाल करने का काम कंप्यूटर ऑपरेटर करते हैं मगर वे भी कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर है। इसकी वजह से आज 10 नवम्बर तक एक भी टोकन नहीं कट पाया है।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज भी अब सहकारी समिति कर्मचारियों की मांगो के समर्थन में आगे आ गए हैं। वे आज धरना स्थल मानस भवन के पास हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचे, जहां हड़ताल कर रहे सहकारी समिति कर्मचारियों को समितियों को सुदढ़ करने वाले बताते हुए उनकी मांगों को जायज बताया। श्री साहू ने कहा कि इन कर्मचारियों की जायज को पूरा करना चाहिए वे भी मंच के माध्यम से उनकी मांगों का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब विपक्ष में रहते हुए विष्णुदेव द्वारा उन्हें लिखित में मांग किया गया था तब तत्कालिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहकारी समितियों को धान में सूखत का 219 करोड़ रुपया प्रदान किया था।


अन्य पोस्ट