दुर्ग
दुर्ग, 10 नवंबर। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर गली नंबर 3 में 30-35 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आपसी विवाद पर से रात्रि 11 बजे के आसपास चार युवकों ने चुनचुन विश्वकर्मा को उसके घर के सामने में पेट और छाती में चाकू से प्रहार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार दिन के समय आरोपी एवं मृतक के बीच कुछ आपसी विवाद हुआ था रात्रि 11 बजे करीब चार युवक मृतक के घर पर पहुंचे और उसे घर से बाहर बुलाकर चाकू मार कर भाग खड़े हुए जब तक घायल को अस्पताल ले जाया जाता तो वह दम तोड़ चुका था। मोहन नगर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
निगम आयुक्त भी बनाये गए अतिरिक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी
दुर्ग, 10 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी के आधार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हेतु नगर निगम क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने समस्त नगर निगम आयुक्तों को संबंधित निगम क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। आयोग के आदेशानुसार जिले के नगर निगम आयुक्त दुर्ग अधिकार क्षेत्र दुर्ग नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई -3 चरोदा अधिकार क्षेत्र भिलाई-3 चरोदा नगर निगम, नगर निगम आयुक्त भिलाई अधिकार क्षेत्र भिलाई नगर निगम तथा नगर निगम आयुक्त रिसाली अधिकार क्षेत्र रिसाली नगर निगम के लिये अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गए है। यह नियुक्ति लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सी के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति समझे जाएंगे और ऐसे अधिकारी इस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण एवं अनुशासन के अध्यधीन होंगे।
यह नियुक्ति विशेष गहन पुनरीक्षण 2025-26 की समाप्ति पश्चात प्रभावी नही रहेगी।


