दुर्ग

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
08-Nov-2025 6:36 PM
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में उत्सव मनाने का निर्णय लिया है जिसे लेकर 150 वे वर्ष के स्मरणार्थ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

इन्हीं कार्यक्रमों में से एक संभाग स्तरीय वंदे मातरम गीत का सामूहिक वाचन का कार्यक्रम दुर्ग शहर के पुराना बस स्टैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहे। मुख्य अतिथि रंजना साहू प्रदेश सहसंयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। विशिष्ट अतिथि गण गजेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, उपाध्यक्ष अजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण ईश्वर साहू विधायक साजा राकेश पांडेय अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सभापति श्याम शर्मा, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे, बाल मुकुंद देवांगन, रवि शंकर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं द्वारा वंदे मातरम गीत की  का विस्तार पूर्वक वर्णन कर आम जनमानस के साथ सामूहिक रूप से वाचन किया। साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता की आज हम सबके लिए प्राण प्रिय है जब देश के दीवानों ने वंदे मातरम गीत गाते गाते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, ऐसे देशभक्तों ने मातृभूमि के लिए  अपने प्राण न्योछावर किया उन सबको याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों जब हम सब मन की बात सुन रहे थे तो पहली बार मन की बात में जिक्र किया वंदे मातरम के बारे में हम सब देश भर में अलख जगाएं।

मन की बात में प्रधानमंत्री ने आगामी कार्यक्रम का संकेत दे दिया। कैबिनेट की बैठक केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूरी स्वीकृति मिलने के बाद आज हम सब उपस्थित हुए हैं। श्री नेताम ने कहा कि इस गीत को गाकर के लोगों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ गए और यह मातृभूमि के वंदना इससे अच्छा और नहीं हो सकता। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यक्रम के सहसंयोजिका एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू आभार जिला महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।


अन्य पोस्ट