दुर्ग
प्रकाश पर्व पर महापौर ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
07-Nov-2025 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। श्री गुरु नानक देव के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा स्टेशन रोड दुर्ग में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अलका बाघमार ने गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और गुरु नानक देव के उपदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने नगरवासियों और सिख समाज को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज की ओर से भाजपा जिला महामंत्री विनोद अरोड़ा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक सतविंदर सिंह दुआ, कुलबीर सिंह सलूजा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, गगनदीप सिंह, गुरजीत सिंह सहित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


