दुर्ग

महिला खेलकूद प्रतियोगिता आज से
07-Nov-2025 9:02 PM
महिला खेलकूद प्रतियोगिता आज से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर ।
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तरीय दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले महिला खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, एवं तवा फेक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल), व्हॉलीबाल. कुश्ती (50 किलो एवं 53 किलो), बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग (40 किलो एवं 45 किलो), एवं रस्साकसी, खेल की स्पर्धाये होगी। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 2 आयुवर्ग 09-18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष तक महिला खिलाडिय़ों को भाग लेने की पात्रता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेंगे। (18 से 35 आयु वर्ग के लिए वर्ष 1.1.1990 से 1.1.2007 तक) एवं (09-18 आयुवर्ग के लिए वर्ष 1.1.2008 से 01.01.2016 तक) भाग लेंगे।

जिले के विकासखंड दुर्ग, पाटन एवं धमधा में विकासखंड स्तर पर तथा पाटन (सेलूद) में जिला स्तरीय आयोजन पूर्वान्ह 8 बजे होगा। प्रत्येक स्थल हेतु स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 7 नवंबर को विकासखंड दुर्ग के शा.उ.मा.वि. कोडिय़ा के आयोजन हेतु अशोक रिगरी स्पर्धा प्रभारी होंगे। इसी प्रकार 8 नवंबर को सेजस सेलूद विकासखंड पाटन और कॉलेज मैदान सिरना भाठा विकासखंड धमधा के आयोजन हेतु क्रमश:  पोखरन लाल साहू तथा कौशलेंद्र पटेल स्पर्धा प्रभारी होंगे।

10 नवंबर को जि़ला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सेजेस सेलूद, पाटन में किया जाएगा, जिसके प्रभारी भी पोखरन लाल साहू होंगे। विकास खण्ड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दो आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
 प्रतिभागी अपने विकासखण्ड पर ही खेल में भाग लेंगे एवं एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग लेंगे तथा निर्धारित समय में पहले पहुंच कर अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित प्रपत्र को साफ-सुथरे स्पष्ट भर कर संबंधित विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियमय दुर्ग स्थित कार्यालय मे संपर्क कर सकते है।


अन्य पोस्ट