दुर्ग

सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय तिवारी
05-Nov-2025 7:50 PM
सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय तिवारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 नवंबर। एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज चिखली दुर्ग के चेयरमैन एवं समाज सेवी संजय तिवारी को सनातन धर्म परिषद् न्यास की शाखा सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभाने के लिए संजय तिवारी ने हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी बिसरा राम यादव से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया।

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पिता बिसरा राम यादव ने संजय तिवारी को उनकी नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान बिसरा राम यादव ने आरएसएस के संगठन में किए गए कार्यो व अनुभवों व मां भारती के लिए किए गए सेवा कार्यों को साझा किया व संजय तिवारी को मिली नई भूमिका के लिए प्रेरित किया।

बिसरा राम यादव ने कहा आपको सनातन धर्म गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद मिला है। हमें आपकी कार्यशैली व मेहनत पर पूरा भरोसा है, गौमाता कि कृपा से आपको यह दायित्व सौंपा गया है। आप अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें।

श्री तिवारी गौ माता की सेवा, गौवंश की रक्षा और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा एस आर हॉस्पिटल एंड कॉलेज के माध्यम से वे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उनके इन्हीं नेक कार्यों और समर्पण की वजह से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।


अन्य पोस्ट