दुर्ग

पीएम श्री सेजस कुम्हारी में प्राचार्य को दी विदाई
04-Nov-2025 10:17 PM
पीएम श्री सेजस कुम्हारी में प्राचार्य को दी विदाई

कुम्हारी, 4 नवंबर। विगत दिनों 31 अक्टूबर को पीएम श्री सेजेस विद्यालय कुम्हारी में प्राचार्य लता रघु कुमार के सेवानिवृत्ति एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। लता रघु कुमार सेजस कुम्हारी में अपने 37 वर्ष के कार्यकाल में व्याख्याता भौतिक एवं 16 वर्ष प्राचार्य के रूप में रही।  2024 25 में उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव सम्मान उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार शिक्षा मंत्री द्वारा प्राप्त हुआ है।  साथ ही प्राचार्य मैडम के कार्यकाल में विद्यालय को अनेक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए राज्य एवं जिला की ओर से विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट