दुर्ग
भिलाई भाजपा में नई नियुक्ति त्रिलोचन सिंह बने जिला उपाध्यक्ष
03-Nov-2025 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 3 नवंबर। भिलाई जिला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई 32 लोगों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और संगठन मंत्री पवन साय की मंजूरी के बाद, जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने इस बार की पदाधिकारियों की सूची जारी की।
नई कार्यकारिणी में कुल 6 उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलू, गोपाल कृष्णा वर्मा, चंद्रकांता माण्डले, पूनम शुक्ला, 2 महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी और 6 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल के पदों पर भी नियुक्तियाँ की गई हैं। इस ताजातरीन संरचना के तहत पार्टी जिला स्तर पर अपनी गतिविधियों को और सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


