दुर्ग

छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
01-Nov-2025 4:56 PM
छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 1 नवंबर।  पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लोकेश जायसवाल जो सेक्टर 4 चौक के पास कुल्फी दुकान लगाता है, उसके द्वारा लगातार 21 अगस्त से 28 अक्टूबर तक पीछा किया जा रहा था। पीडि़ता 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे अपने घर के पास नेहरू पार्क रोड हुडको में खड़ी थी तभी आरोपी पीडि़ता का पीछा करते हुए आया और बेइज्जत करने की नीयत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट